हिन्दी
मूल्यांकक जनरल (Valuer General) निम्नलिखित के लिए ज़िममेदार होता हैः
- काऊन्सिल के निर्धारण व भूमि कर के लिए सही व सुसंगत रूप से भूमि की कीमत प्रदान करना
- जब निजी भूमि को ज़बरदस्ती ले लिया जाता है तो उसके लिए दिए जाने वाले मुआवज़े की राशि का स्वतंत्र रूप से निर्णय लेना।
Valuer General,के भूमि मूल्य प्रणाली की देखरेख के लिए NSW के गवर्नर द्वारा नियुक्त एक स्वतंत्र अधिकारी है।
Property NSW योजना, उद्योग और पर्यावरण विभाग विभाग का हिस्सा है Valuer General के लिए मूल्य-निर्धारण सिस्टम का संचालन करता है।
भूमि के मूल्य
भूमि का मूल्य क्या होता है?
भूमि का मूल्य केवल भूमि का बाज़ार का मूल्य होता, जैसे कि वह भूमि जो मूल्यांकन के वर्ष में 1 जुलाई को बेची गई हो। भूमि के मूल्य में आपके घर या अन्य ढ़ाचों का मूल्य शामिल नहीं होता है।
भूमि का मूल्य Valuation of Land Act 1916 के अंतर्गत निर्धारित होता है।
भूमि की कीमत क्यों लगाई जाती है?
काऊन्सिल द्वारा टैक्स लगाना (Council rating)
भूमि का मूल्य एक ऐसा तत्त्व है जिसका काऊन्सिल द्वारा टैक्स निर्धारण में उपयोग किया जाता हैं। हम काऊन्सिलों को हर तीन वर्ष में नया भूमि का मूल्य बताते हैं।
भूमि के मूल्य में बढ़त का हमेशा यह प्रभाव नहीं होता कि भूमि टैक्स भी उतना ही बढ़ेगा। यह जानने के लिए कि काऊन्सिल किस प्रकार भूमि टैक्स नियत करती है, कृपया अपनी काऊन्सिल से संपर्क करें।
भूमि टैक्स
NSW राज्य का आय विभाग (Revenue NSW) भूमि टैक्स का हिसाब लगाने के लिए भूमि के मूल्य का उपयोग करता है। हम NSW राज्य के आय विभाग को प्रति वर्ष भूमि के नए मूल्य देते हैं।
भूमि टैक्स संबंधी जानकारी पाने के लिए कृपया Revenue NSW से 1300 139 816 पर संपर्क करें या revenue.nsw.gov.au पर देखें।
मैं अपनी भूमि के मूल्य के बारे में कैसे जान सकता हूँ?
मूल्याँकन किए जाने का आपका नोटिस
जब हम आपकी काऊन्सिल को टैक्स के लिए नए मूल्य देते हैं तो उस समय हम आपको मूल्याँकन किए जाने का आपका नोटिस हम आपको भेजते हैं। इस नोटिस में आपकी संपत्ति की भूमि का मूल्य व आपकी संपत्ति के बारे में हमारे पास जो अन्य जानकारी वह दिखाई जाती है।
आपके भूमि टैक्स का मूल्याँकन
Revenue NSW विभाग प्रति वर्ष जो भूमि टैक्स के रजिस्टर्ड क्लाईंट होते हैं उन्हें भूमि टैक्स का मूल्याँकन भेजता है। यह मूल्याँकन नोटिस बताता है कि Revenue NSW विभाग ने आपके भूमि टैक्स का हिसाब लगाने में किस भूमि के मूल्य का उपयोग किया है।
ऑनलाईन
आप अपनी वर्तमान व पहले की भूमि के मूल्य व पूरे NSW में भूमि के मूल्य के बारे में NSW Globe या हमारी land value search facility का उपयोग करके जान सकते हैं।
रजिस्टर्ड भूमि टैक्स के क्लाईंट उनके भूमि टैक्स का हिसाब लगाने में Revenue NSW विभाग ने किस भूमि के मूल्य का उपयोग किया है यह revenue.nsw.gov.au पर देख सकते हैं।
हमें फ़ोन करें
हम आपकी भूमि का मूल्य जानने में आपकी सहायता कर सकते हैं। आप हमसे 1800 110 038 पर संपर्क कर सकते हैं।
यदि आपको दुभाषिए की आवश्यकता है तो कृपया TIS National को 131 450 पर फ़ोन करें और उनसे कहें कि आपको Valuation Services से 1800 110 038 पर बात करनी है।
क्या आपको अपनी भूमि के मूल्य या संपत्ति संबंधी जानकारी के बारे में चिन्ता है?
यदि आपका मानना है कि मूल्याँकन किए जाने के आपके नोटिस या भूमि टैक्स मूल्याँकन में भूमि का मूल्य या संपत्ति की जानकारी गलत है तो आप Valuer General को अपना विरोध दर्ज कर सकते हैं और दुबारा विचार करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
विरोध दर्ज करने के लिए आपके पास 60 दिन हैं। ऐसा करने की अन्तिम तिथि आपके मूल्याँकन किए जाने के नोटिस पर सामने दी गई है। भूमि टैक्स के क्लाईंटों के पास उनके भूमि टैक्स मूल्याँकन को जारी किए जाने की तिथि के बाद 60 दिन हैं।
हम आपको विरोध दर्ज करने में मदद कर सकते हैं। आप हमसे 1800 110 038 पर संपर्क कर सकते हैं।
यदि आपको दुभाषिए की आवश्यकता है तो कृपया TIS National को 131 450 पर फ़ोन करें और उनसे कहें कि आपको Valuation Services से 1800 110 038 पर बात करनी है।
अनिवार्य अधिग्रहण
अनिवार्य अधिग्रहण क्या होता है?
NSW की सरकार निजी स्वामित्व भूमि को सार्वजनिक कार्यों के लिए ले सकती है। सरकार अधिकतर भूमि को भूमि के मालिक से मूल्य संबंधी बात-चीत करके लेती है।
यदि सरकार व भूमि के मालिक के बीच भूमि के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुआवज़े की राशि के बारे में सहमति नहीं हो पाती है तो सरकार उस भूमि को ज़बरदस्ती ले लेगी।
NSW सरकार Land Acquisition (Just Terms Compensation) Act 1991 के अंतर्गत भूमि का अनिवार्य अधिग्रहण करती है।
जब भूमि का अनिवार्य अधिग्रहण किया जाता है तो क्या होता है?
जब भूमि का अनिवार्य अधिग्रहण किया जाता है तो Valuer General निर्णय लेता है कि सरकार को भूमि के मालिक को कितना मुआवज़ा देना ज़रूरी है।
अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान Valuer General स्वतंत्र व निष्पक्ष रहता है। अर्थात, मुआवज़े की राशि का निर्णय लेते समय Valuer General न तो सरकार और न ही भूमि के मालिक की ओर से हिस्सा लेता है।
हमसे संपर्क करें
हम आपकी मदद के लिए यहाँ हैं।
![]() |
1800 110 038 सोमवार से शुक्रवार को सुबह 8:30 से शाम 5:00 बजे तक |
![]() |
Valuation Services Property NSW PO Box 745 Bathurst NSW 2795 |
![]() |
valuationenquiry@property.nsw.gov.au |
क्या आपको दुभाषिए की आवश्यकता है?
कृपया TIS National को 131 450 पर फ़ोन करें और उनसे कहें कि आपको Valuation Services से 1800 110 038 पर बात करनी है।
हम आपके विचारों का आदर करते हैं
हमें बताएँ कि आप क्या सोचते हैं।
![]() |
Valuer General PO Box K274 Haymarket NSW 1240 |
![]() |
feedback@ovg.nsw.gov.au |